छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश अध्यक्ष ने महामंत्री और कार्यसमिति सदस्यों की, नियुक्ति

 रायपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रदेश पदाधिकारियों में 8 और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में कुल 12 लोगों की नियुक्ति की गई है। इसमें भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। रामजी भारती, जगदीश रोहरा और भरतलाल वर्मा भी प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। राजा पांडेय को सरगुजा प्रभारी, अनुराग सिंहदेव को बिलासपुर प्रभारी, रजनीश सिंह को बस्तर प्रभारी बनाए गए हैं। विकास महतो को प्रदेश मंत्री की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा कई नए चेहरे को भी मौका दिया गया है।

ये रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में ब्रजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, राशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण, गुरु बालदास साहेब, राजीव पांडेय, आरपीएस त्यागी, डॉ. राधेश्याम बारले, एसडी बड़गैयां, ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा शामिल हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image