छत्तीसगढ़ / कोरबा

कोहड़िया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

 कोरबा । आराधना भू-विस्थापित कामगार एवं कारीगर सहकारी समिति मर्यादित चारपारा कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 160 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी  एस.के. कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से 04 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रांे की सूची का प्रकाषन 15 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाषन एवं चिन्हों का आबंटन 16 अगस्त को सुबह 11 बजे से की जायेगी। सोसायटी की विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।


 
 

Leave Your Comment

Click to reload image