प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक
उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउसिलिंग हेतु विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर छात्र-छात्राओं की सूची एवं काउंसलिंग सूची प्रदर्शित की गई है। काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक की जाएगी। सूची में दर्शित प्रवास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक काउंसलिंग की जाएगी।