छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण

 राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर आज कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने इस दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image