छत्तीसगढ़ / कोरिया

कोरिया की बहनों का फौजी भाइयों के नाम प्यार, भेजीं हजारों राखियां

 कोरिया ।  कोरिया जिले की बहनों की ओर से देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात फौजी भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले से साढ़े 4 हजार राखियां फौजी भाइयों के लिए प्रेषित की गई हैं।

इन राखियों को अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फौजी भाइयों को समर्पित किया जाएगा। राखियों के माध्यम से जिले की बहनों ने देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और भाईचारे की भावना व्यक्त की है।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं। उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। राखी का यह धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और सैनिकों के प्रति पूरे समाज के विश्वास, सम्मान और अपनत्व का प्रतीक भी है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से तैयार इन राखियों के जरिए कोरिया जिले की बहनों ने अपने फौजी भाइयों को संदेश दिया है कि वे भले ही परिवार से दूर सीमा पर तैनात हों, लेकिन देशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

Leave Your Comment

Click to reload image