छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

मानसून सत्र में जिले में अब तक 795 मिमी औसत वर्षा दर्ज

 गरियाबंद । चालू मानसून सत्र में एक जून से 17 अगस्त 2026 तक जिले की औसत वर्षा 795.0 मि.मी. दर्ज की गई है। गत वर्ष (पिछले 10 वर्ष के आधार पर) इस अवधि तक 703.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। 

भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार 17 अगस्त 2026 की स्थिति में सर्वाधिक वर्षा मैनपुर तहसील में 1012.7 मि.मी दर्ज की गई है। इसी प्रकार छुरा तहसील में 898.1 मि.मी., फिंगेश्वर तहसील में 893.0 मि.मी., राजिम तहसील में 891.9 मि.मी., गरियाबंद तहसील में 857.2 मि.मी., देवभोग तहसील में 568.7 मि.मी. एवं अमलीपदर तहसील में 443.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image