छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

 राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने आज जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपुरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्वि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यू दर में कमी, दस्त, खसरा एवं आंखों की रोग रतौधी से बचाव और कुपोषण में कमी होती है। विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम के जरिए बाल जीवितता में 20 फीसदी बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के समग्र बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए पालकों से बच्चों को टीकाकरण सत्र में अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रों में विटामिन ए एवं आईएफ का सिरप पिलाने की अपील की है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह अंतर्गत एक माह के दौरान सभी 6 मंगलवार एवं 6 शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र में जिले में कुल 95443 बच्चों को आईएएफ एवं 90141 बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलायी जायेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डब्ल्यूएचओ डॉ. असीम रियाज खान, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक  विकास राठौर, आरएमएनसीएच ए सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, जिला सलाहकार निहारिका टोपनो, जिला अस्पताल सलाहकार  अविन चौधरी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा मेश्राम, शहरी पर्यवेक्षक  कौशल किशोर शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image