छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

19 अगस्त को आयोजित शिविर में 64 लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों का हुआ निराकरण

 एमसीबी/19 अगस्त 2026

मनेंद्रगढ़ संभागीय कोष लेखा एवं पेंशन, अंबिकापुर (सरगुजा संभागीय कार्यालय) द्वारा आज 19 अगस्त 2026 को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला कोरिया एवं जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कुल 64 लंबित मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

कोषालय अधिकारी मनबोध यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस शिविर में कुल 51 लंबित वेतन निर्धारण प्रकरणों और 13 पेंशन प्रकरणों का निपटारा किया गया। शिविर के दौरान शिक्षा विभाग, गृह विभाग, वन विभाग, कोषालय, खनिज, राज्य कर और आदिवासी विकास आयुक्त सहित अन्य विभिन्न विभागों के लंबित मामलों को प्राथमिकता से हल किया गया।

इस महत्वपूर्ण शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन अंबिकापुर (सरगुजा संभाग) के उप संचालक श्री अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक श्रीमती इरमा तिग्गा, सहायक संचालक श्री संजय कुमार धीवर उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी श्री गुलाम दस्तगीर, श्री मंगेश कुमार सोनी, श्रीमती अर्पणा टोप्पो सहित सहायक ग्रेड-01 श्री सुरेश कुमार पैकरा और सहायक ग्रेड-02 श्री राकेश कुमार नायक, सहायक कोषालय अधिकारी श्री विक्रांत सिंह परिहार ने भी उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave Your Comment

Click to reload image