छत्तीसगढ़ / सरगुजा

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

 अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026

   अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के भकुरा निवासी केन्दा राम की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बिहानी पैकरा, तहसील लखनपुर के परसोड़ीकला निवासी संतोषी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस वेदसाय एवं तहसील सीतापुर के रजपुरी निवासी मुरारी गुप्ता की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस राजकुमार गुप्ता को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image