छात्रावास-आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर उपलब्ध
अम्बिकापुर : छात्रावास-आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर उपलब्धअम्बिकापुर 20 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा आश्रम-छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इन संस्थाओं में निवासरत छात्रावासी छात्र-छात्राओं का पंजीयन विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.inमें किया गया है।
पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि उक्त पोर्टल में प्रवेशित समस्त छात्र- छात्राओं की जानकारी को पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित किया जाए। लिंक https://hmstribal.cg.nic.inके माध्यम से ’’विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट’’ मेनू में क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। समस्त संस्था (शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्था, विशिष्ट संस्थायें आदि में) प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी एवं हर माह की उपस्थिति (अगले माह की 10 तारीख तक) पोर्टल में प्रदर्शित की जाएगी। पोर्टलhttps://hmstribal.cg.nic.inमें शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी ’’नया क्या है’’ टैब में क्लिक कर प्राप्त की जा सकती है।