छत्तीसगढ़ / रायपुर

साइबर जागृति अभियान: छात्रों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव और साइबर सुरक्षा के उपाय

 रायपुर । रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द स्थित शासकीय हाई स्कूल में गुरुवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

थाना प्रभारी राजेश मरई के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक नागेश्वर साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश वारे एवं वरिष्ठ आरक्षक भारतेंद्र साहू ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल एवं डिजिटल फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस टीम ने साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को अपने मोबाइल, सोशल मीडिया अकाउंट एवं ऑनलाइन लेन-देन की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने की समझाइश दी गई।

 
 
 
 
 
 

कार्यक्रम में थाना टिकरापारा से प्रधान आरक्षक रामनारायण पटेल एवं वरिष्ठ आरक्षक विमलेश मालेकर उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्राचार्य एस.के. साव ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

 

 

पुलिस ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।

Leave Your Comment

Click to reload image