कलेक्टर ने कुआकोण्डा और कटेकल्याण के आईटीआई केंद्रों का किया निरीक्षण
रायपुर । दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज विकासखंड कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण (आईटीआई) केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
कलेक्टर ने केंद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, उपस्थिति एवं शैक्षणिक प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अध्ययन करने तथा शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों को गंभीरता से समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से भी चर्चा कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर का यह निरीक्षण भ्रमण इस मायने में भी महत्वपूर्ण था कि भविष्य में यह स्थापित होने वाले औद्योगिक संस्थानों हेतु आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर ने केंद्रों में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को केंद्रों में अध्ययन-अध्यापन का बेहतर वातावरण बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान रोजगार अधिकारी श्री अमित वर्मा, लाइवलीहुड प्राचार्य श्री हरीश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।