छत्तीसगढ़ / मुंगेली

ग्राम बोड़तरा मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी से 291 नग देशी प्लेन शराब जप्ती कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

 ग्राम बोड़तरा मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी से 291 नग देशी प्लेन शराब जप्ती कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर  


➡️ *सायबर सेल एवं चिल्फी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, आरोपी सुखनंदन जायसवाल निवासी बोड़तरा के कब्जे से 291 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 52.38 बल्क लीटर) कीमती 23280 रूपये एवं ष्शराब ब्रिकी रकम 300 रूपये को किया गया जप्त*

                      
मुंगेली/चिल्फी - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल  के द्वारा जिला मुंगेली में नशे एवं शराब कोचियों के विरुद्ध विशेष अभियान *“ऑपरेशन बाज”* चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे के विरूद्ध जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही, अधिक मात्रा मे शराब रखकर ब्रिकी करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
              दिनांक 21 अगस्त  को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़तरा कला का सुखनंदन जायसवाल अपने पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे अवैध एवं अधिक मात्रा मे देशी प्लेन शराब रखकर अवैध धन कमाने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है, सूचना पर साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति/संदेही आरोपी सुखनंदन जायसवाल को हिरासत मे लेकर विधिवत तलाशी ली गई। 
      
  तलाशी के दौरान गवाहों के समक्ष पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे रखे 03 नग बोरी को चेक किया गया जिसमे 02 बोरी मे 100-100 नग, 01 बोरी मे 91 नग देशी प्लेन शराब अधिक मात्रा मे मिला, आरोपी सुखनंदन जायसवाल पिता स्व.सेवाराम उम्र 46 वर्ष निवासी बोड़तरा कला, थाना चिल्फी, जिला - मुंगेली, छ.ग. के कब्जे से अत्यधिक मात्रा मे 291 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, (कुल 52.38 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत 23280/- एवं शराब ब्रिकी किये हुये नगदी रकम 300 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), उपनिरी.सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल) मनकराम ध्रुव, संतोष लोधी, नरेश यादव, शेषनारायण कश्यप, पारस टोण्डे, आर. भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, भेलेश्वर जायसवाल, मनीष प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*ऑपरेशन बॉज:-* 
            
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिला मुंगेली मे अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिले मे *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत 01 जनवरी 2026 से 20.08.2026 तक अवैध शराब के विरूद्ध कुल 302 प्रकरण मे 308 आरोपी से 685 बल्क लीटर शराब अनुमानित कीमत 02 लाख 68 हजार 922 रूपये एवं 27 नग मोटरसायकल एवं 01 नग चारपहिया वाहन जप्त कर कार्यवाही कार्यवाही की गयी है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image