छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

14 बच्चों के बने आधार कार्ड, शिविर का वार्डवासियों ने उठाया लाभ

14 बच्चों के बने आधार कार्ड, शिविर का वार्डवासियों ने उठाया लाभ

राजनांदगांव। महावीर वार्ड क्रमांक 37 में तीन वर्ष या उससे कम आयु के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए शनिवार को गंज चौक स्थित पार्षद कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वार्डवासियों ने उत्साह के साथ पहुंचकर अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाए। शिविर में कुल 14 बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए।

भाजपा पार्षद जैनम बैद ने कहा कि छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों को अलग-अलग स्थानों पर जाने से होने वाली परेशानी को देखते हुए वार्ड में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य वार्ड के अधिक से अधिक बच्चों को आधार पहचान से जोड़ना है, ताकि भविष्य में उन्हें शासकीय योजनाओं, विद्यालय में प्रवेश तथा अन्य आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की आवश्यकता के अनुसार इस तरह के उपयोगी शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे। जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वार्ड में लोगों को आवश्यक सेवाएं उनके आसपास ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जैनम बैद ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image