छत्तीसगढ़ / रायपुर

जब ज्ञान जीवन में प्रवेश कर जाएगा जीवन में बसंत आ जाएगा.......

मां कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट भारतवर्ष के तत्वाधान में आज दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में बसंत पंचमी के अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी के  मुखारविंद से भव्य हवन एवं माँ  सरस्वती की पूजन  किया गया , परम पूज्य गुरुदेव  बसंत पंचमी के बारे में यह बताए कि हम सबके जीवन में सबसे अधिक आवश्यकता ज्ञान की है लेकिन हम लोग प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं ,काली की करते हैं, और ज्ञान को ही उपेक्षित कर देते हैं सिर्फ एक दिन बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करते हैं जबकि हम लोगो को  प्रतिदिन ज्ञान की पूजा करने की आवश्यकता है ज्ञान के बिना सब कुछ व्यर्थ है ज्ञान के भाव में ही पूरा जीवन दुखी हो जाता है,रावण के पास सारी संपत्ति थी लेकिन ज्ञान के अभाव में अपना जीवन व्यर्थ ही बिता दिए , लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं किंतु सरस्वती जी की पूजा जो जीवन  का संचालन करती है जिसके माध्यम से सब कुछ हो रहा है उसको हम छोड़ देते हैं हम सबको ज्ञान ,चिंतन, मनन करने की आवश्यकता है जब ज्ञान जीवन में प्रवेश कर जाएगा जीवन में बसंत आ जाएगा साथ में फूलों की होली खेली गई । बसंत ऋतु के आते ही सभी तरफ आनंद छा जाता है सभी शिष्य, शिष्याए आज परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में फूलों की होली खेलकर गीत गाकर झूम कर नाच कर आनंद उत्सव मनाया गया साथ में परम पूज्य गुरुदेव आज के दिन मातृ पितृ दिवस मनाने के लिए भी बताएं अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान हमेशा करना चाहिए एक दिन पूजा  कर के नहीं बल्कि हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए आज के दिन अपने माता-पिता की पूजा करनी चाहिए और हमेशा बड़े बुजुर्गों की सम्मान करने की बात बताएं ,काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। और गुरु जी से प्रेरणा लिए की अपने से बड़े बुजुर्गों का हमेशा सम्मान करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image