छत्तीसगढ़ / सरगुजा

“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”

 अम्बिकापुर । महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की महिलाओं को नियमित रूप से मिल रहा है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 की राशि अंतरित की जा रही है। इससे महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ परिवार से जुड़े खर्चों में भी सहयोग मिल रहा है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकलो की निवासी सालू सिंह भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1,000 की राशि प्राप्त होती है। इस माह की 30वीं किस्त भी उन्हें रक्षाबंधन से पहले प्राप्त हो गई है। राशि मिलने से उन्हें त्योहार की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है।

सालू सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर वे महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदने में करेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मनाने का माध्यम भी बनी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत समय पर राशि मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होती है।

महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनी योजना

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचने से उन्हें अपने खर्चों के संबंध में निर्णय लेने और आवश्यकतानुसार राशि का उपयोग करने में सुविधा मिल रही है। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास को बढ़ावा मिल रहा है।

सालू सिंह ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया। सालू सिंह ने कहा कि हर महीने मिलने वाली 1,000 की सहायता राशि से महिलाओं को अपने परिवार और त्योहारों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले योजना की 30वीं किस्त प्राप्त होने पर सालू सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने भाई को राखी बांधकर इस पर्व को उत्साह के साथ मनाएंगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार स्वरूप राखी भेजने की भावना भी व्यक्त की।

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। सालू सिंह की खुशी इस बात को दर्शाती है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अधिक आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पा रही हैं।  

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image