छत्तीसगढ़ / रायपुर

मैनी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 71 करोड़ रूपए स्वीकृत

 रायपुर, 24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के विकासखण्ड-कांसाबेल की मैनी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 70 करोड़ 99 लाख 57 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से भू-जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं आवागमन के साथ ही 1300 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ एवं 200 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सहित कुल 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image