छत्तीसगढ़ / कोरिया

महतारी वंदन योजना से चंदापुरी के चेहरे पर आई खुशी

 कोरिया । महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। कोरिया जिले के ग्राम बांधपारा सरडी निवासी श्रीमती चंदापुरी को योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। वे इस राशि को अपने परिवार की जरूरतों के साथ ही त्योहार के अवसर पर उपयोगी बता रही हैं।

श्रीमती चंदापुरी स्व- सहायता समूह से भी जुड़ी हुई हैं। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए वे समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर भाइयों के लिए आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं, जिन्हें बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे उन्हें समूह के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी मिल रहा है।

श्रीमती चंदापुरी ने कहा कि ‘एक हजार रुपये किसी के लिए छोटी राशि हो सकती है, लेकिन हम जैसी महिलाओं के लिए यह राशि बहुत मायने रखती है। खासकर त्योहार के अवसर पर यह आर्थिक मदद काफी उपयोगी साबित होती है।‘

उन्होंने कहा कि ‘रक्षाबंधन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री और हम सबके बड़े भैया  विष्णु देव साय ने हमारे खातों में एक हजार रुपये की राशि डालकर बहनों को खुशियां दी हैं। इसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।‘

 
 
 
 

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता और स्व सहायता समूह से जुड़कर किए जा रहे आजीविका संबंधी कार्यों से श्रीमती चंदापुरी जैसी महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की नई उम्मीद दिखाई दे रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image