छत्तीसगढ़ / कांकेर

महतारी वंदन की राशि से बेटियों की भविष्य संवार रहीं पुष्पा विश्वकर्मा

 विष्णु भैया की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव

उत्तर बस्तर कांकेर 25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। महतारी वंदन योजना से मिल रही आर्थिक संबल माताओं के हाथों को मजबूती दे रहा है और वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। कांकेर के शांतिनगर निवासी श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा के लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी दोनों बेटियों के सपनों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प बन गई है।
श्रीमती पुष्पा ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि उन्हें नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। उन्होंने इस राशि को अपने घरेलू खर्च में उपयोग करने के बजाय अपनी दोनों बेटियों के सुकन्या समृद्धि खातों में जमा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज की छोटी-छोटी बचत ही कल बेटियों की पढ़ाई, उच्च शिक्षा और बड़े सपनों को पूरा करने में बड़ी मददगार बनेगी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि मेरे लिए सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि मेरी बेटियों के भविष्य को संवारने का एक अवसर है। इस राशि को उनकी बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए बचा रही हूं। महतारी वंदन की यह छोटी-सी राशि उनके लिए आने वाले कल की बड़ी उम्मीद बन चुकी है। पुष्पा विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि ‘विष्णु भैया का धन्यवाद’ यह राशि मेरी बेटियों के भविष्य के लिए काम आ रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image