अवैध वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल उप निरीक्षक निलंबित
रायपुर । रायपुर ग्रामीण पुलिस के अंतर्गत आने वाले राखी थाने में पदस्थ प्रोविजनल उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस लाइन रायपुर ग्रामीण निर्धारित किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रोविजनल उप निरीक्षक महेश कुमार ओगरे राखी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 10/2026 की विवेचना कर रहे थे। इसी मामले की जांच के दौरान उनके खिलाफ संबंधित पक्ष पर जबरन दबाव बनाकर रुपये ऐंठने और अवैध वसूली करने की शिकायत पुलिस अधिकारियों को मिली थी।