छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

*साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ दूसरा सप्ताह वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा को लेकर गरियाबंद पुलिस सजग, आम नागरिकों को किया जा रहा जागरूक।*

 *साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ दूसरा सप्ताह वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा को लेकर गरियाबंद पुलिस सजग, आम नागरिकों को किया जा रहा जागरूक।*


राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य पुलिस द्वारा एक विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है।  अभियान के दूसरे सप्ताह (दिनांक 23 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक) का मुख्य फोकस वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा पर है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशानुसार, इस पूरे सप्ताह जिले के सभी बैंकों, एटीएम परिसरों, बैंकिंग सेवा केंद्रों और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से खाताधारकों एवं आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
*अभियान के मुख्य बिंदु और उद्देश्य -* वित्तीय सुरक्षारू नागरिकों को बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रखने के तरीके बताना। यूपीआई अवेयरनेसरू यूपीआई पिन शेयर न करने और फर्जी पेमेंट लिंक से बचने की सलाह देना।
 गरियाबंद पुलिस की आम नागरिकों को मुख्य सलाह यूपीआई पिन सिर्फ पैसे भेजने के लिए पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी यूपीआई पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती। ओटीपी और पासवर्ड रखें गुप्त किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक ओटीपी , सीवीवी या एटीएम पिन न बताएं। फर्जी लिंक से बचें, लाॅटरी, इनाम या बिजली बिल काटने के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
अनजान काॅल्स पर भरोसा न करेंए बैंक अधिकारी बनकर किए गए फोन काॅल्स पर अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी कभी साझा न करें।

यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए इन माध्यमों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएरू राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबररू 1930 पर तुरंत काॅल करें।

Leave Your Comment

Click to reload image