छत्तीसगढ़ / जशपुर

सीईओ अभिषेक ने नोडल अधिकारियों को आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश

 शपुरनगर । जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन सहित सभी लंबित आवेदनों गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवेदन का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी एसडीएम ,जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ ने जिले के आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

और ऑनलाइन प्रतिवेदन जमा करने के लिए कहा। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि आगामी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थिति कम्युनिटी हॉल में चेकमेट एट जशपुर 2026 प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 2 लाख 50 हजार रूपए की पुरस्कार राशि रखी गई है।

मुख्य श्रेणी में विजेता को 50 हजार रुपए एवं ट्रॉफी उप विजेता को 30 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 20 हजार रुपए एवं ट्रॉफी मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न रेटिंग, महिला, वरिष्ठ, आयु वर्ग तथा जशपुर और सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। जिला पंचायत सीईओ ने समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने मंगल भवन, सामुदायिक भवन,सीसी रोड, सांस्कृतिक भवन,खेल मैदान,मिनी स्टेडियम,आदि प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली।


 
 

Leave Your Comment

Click to reload image