नल से घर तक पानी की सुविधा कविता बोलीं- धन्यवाद विष्णुदेव साय भैया
उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा निवासी कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती थी। गांव में उनके घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे।
जल जीवन मिशन योजना के तहत जब उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा और नियमित पेयजल मिलने लगा, तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने से उनका दैनिक जीवन आसान हुआ है।
कविता निषाद ने खुशी के कहा की पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंच रहा हैं, हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है। हमारी यह बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।