छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

राखी से पहले विष्णु भैया की सौगात से प्रेम कुंवर श्याम की बढ़ गई खुशियां

महतारी वंदन योजना के तहत रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में 31वीं किस्त की राशि पहुंचने से त्योहार की खुशियां और बढ़ गईं। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की श्रीमती प्रेम कुंवर श्याम ने भी राशि प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। प्रेम कुंवर ने बताया कि योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता से उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिलती है। रक्षा बंधन से पहले राशि मिलने से राखी, मिठाई और अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी में भी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा विष्णु भैया की इस सौगात से हमारी राखी की खुशियां बढ़ गई हैं। महतारी वंदन योजना से हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रेम कुंवर का कहना है महतारी वंदन योजना की राशि जरूरत के समय परिवार के खर्च में काम आती है और इससे महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image