छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जनदर्शन में 43 आवेदन मिले

 जनदर्शन में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण पर कलेक्टर का जोर

सूरजपुर अगस्त 2026

कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की। जनदर्शन में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए।
                  प्राप्त आवेदनों में राजस्व एवं भूमि संबंधी प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले शामिल रहे।
               कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

Leave Your Comment

Click to reload image