छत्तीसगढ़ / सरगुजा

दो वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल पुनः खुला

 अम्बिकापुर । श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पिछले 02 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय (बंद) पड़े श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। इस हेतु नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC), श्रम सुविधा केंद्र, विशेष शिविरों में पंजीयन करा सकते हैं। इस हेतु आवश्यक दस्तावेज पुराना श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और लाइव फोटो है। 

उन्होंने बताया कि कार्ड रिन्यू होते ही छात्रवृत्ति, प्रसूति सहायता, नोनी सशक्तिकरण और सियान सहायता तथा श्रमिक पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ पुनः मिलने लगेगा। सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से तुरंत नवीनीकरण कराने अपील की गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image