छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

30 सितंबर तक कर सकते है दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

 दंतेवाड़ा, 02 सितंबर 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाईन कर दी गई है। समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने योजना को भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एन एस पी) पर ऑनवर्ड किया है। पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र एवं चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डी बी टी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जागी। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन, सत्यापन और भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ सुविधा भी बढ़ेगी। समाज कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा द्वारा सूचित किया जाता है कि छात्रवृति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित विद्यालय अथवा शिक्षण संस्था द्वारा दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच कर सत्यापन किया जाएगा। संस्था स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित है। इसके बाद जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा आवेदनों का परीक्षण एवं सत्यापन किया जलेगा। जिसकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। जिला प्रशासन, दंतेवाड़ा द्वारा पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकें।

Leave Your Comment

Click to reload image