छत्तीसगढ़ / धमतरी

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर-धमतरी में 9 सितंबर को मारुति सुजुकी का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

धमतरी 03 सितंबर 2026 

तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को ऑटोमोबाइल सेक्टर की अग्रणी कंपनी से जोड़ने के उद्देश्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) धमतरी (भटगांव) में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (गुजरात) द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप के जरिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित संस्थान में रोजगार पाने का सीधा अवसर मिलेगा।
इन ट्रेड्स के अभ्यर्थी हो सकेंगे शामिल
इस प्लेसमेंट ड्राइव में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, वायरमैन, शीट मेटल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक तथा COEऑटोमोबाइल ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज और समय
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को दिनांक 9 सितंबर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे आईटीआई धमतरी (भटगांव) परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना होगा जिनमें 10वीं की मूल अंकसूची एवं छायाप्रति, आईटीआई की मूल अंकसूची एवं छायाप्रति, वैध पहचान पत्र की मूल कॉपी एवं छायाप्रति, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। संस्था प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image