*वक्ता मंच द्वारा प्रदेश स्तरीय युवा* *अभिव्यक्ति समारोह*
रायपुर |
2026-09-05 13:13:07
*वक्ता मंच*
(सामाजिक व साहित्यिक संस्था)
प्रेस विज्ञप्ति
दि. 05/09/2026
*********************
रायपुर l युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक योगदान को सामने लाने के उद्देश्य से वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन की ओर से रायपुर में प्रदेश स्तरीय' युवा अभिव्यक्ति समारोह ' का आयोजन किया जा रहा है l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि समारोह में 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया जायेगा l इस अवसर पर युवा अपनी प्रस्तुतियां भी देंगे l इस हेतु प्रदेश भर के युवा व्हाट्सएप नं 9827928850 पर 12 सितंबर तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते है l आयोजकों के अनुसार विज्ञान, खेल, कला, साहित्य, संस्कृति, व्यवसाय, पत्रकारिता , कृषि, चिकित्सा, शोध, चित्रकला , समाज सेवा, राजनीति , पर्यावरण संरक्षण, जन आंदोलन , नशा मुक्ति, जल स्त्रोत संरक्षण, मतदाता जागृति, यातायात जागृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवाओं का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है l अतिशीघ्र आयोजित होनेवाले इस समारोह में चयनित युवाओं के कार्यों पर प्रदर्शनी, प्रस्तुति, विमोचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी किये जायेंगे l आयोजन का उद्देश्य युवाओं को रचनात्मक रूप से समाज सापेक्ष कार्यों में संलग्न कर प्रोत्साहन प्रदान करना है l दोनों आयोजक संस्थाओं द्वारा प्रदेश में विशिष्ट कार्य कर रहे युवाओं से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया गया है l
*राजेश पराते*
अध्यक्ष
मो 9827928850