छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सेमरसल के बच्चों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित किया

सेमरसल के मटका फोड़ प्रतियोगिता में रागिनी ने प्रथम स्थान हासिल किया

लोरमी - भारतवर्ष में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। सेमरसल में पढ़ने वाले बच्चों ने भी बड़े उमंग के साथ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।  251 बच्चों वाली शासकीय विद्यालय सेमरसल में यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है। जिसमें प्रतिभागी बच्चों को बड़ा आनंद आता है। बारी-बारी से आंख में पट्टी बांधकर हाथ में बड़ा सा डंडा देकर दही की हांडी को फोड़ने के लिए उत्साहित किया जाता है। जब निशान मटके पर न लगकर छूट जाता है तो बच्चों के बीच तालिया की गड़गड़ाहट बड़ी जोर की होती है। यह दृश्य देखने में बड़ा ही रोचक और मनोरंजक होता है। जिसकी बानिकी श्री सिद्ध मुनिबाबा सेमरसल स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रांगण में देखने को मिली। इस आयोजन के संबंध में शिक्षक राजकुमार कश्यप ने बताया कि बालमन को अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ना बहुत आवश्यक है। इसके लिए पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भारत भर में मनाया जाने वाला कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हमारे स्कूल में भी बड़े गौरवपूर्ण ढंग से मनाया जाता है। वहीं उमाशंकर राजपूत ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी और बताया कि इस आयोजन में प्रतिभागी विजयी बच्चों को पुरस्कार भी बांटे गए। जिसके तहत रागिनी कश्यप, तेजस्विनी साहू, और प्राची साहू को इनाम दिया गया। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, बोलो वृंदावन बिहारी लाल की जय, कृष्ण भगवान की जय जैसे नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप, शिक्षक राकेश पांडेय, पुष्पा चतुर्वेदी, आरती गुप्ता, ललिता शर्मा, स्मिता क्षत्री एवं स्वतंत्र ध्रुव मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image