छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*गोल्डमेडलिस्ट शिक्षक उमाशंकर राजपूत को मिलेगा राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार*

राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित हुए उमाशंकर राजपूत*

लोरमी - शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले राज्यपाल शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में आने वाले वर्ष के लिए भी पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की घोषणा की जाती है। इसी तारतम्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल विकासखंड लोरमी जिला मुंगेली के शिक्षक उमाशंकर सिंह राजपूत को राज्यपाल पुरस्कार 2026-27 के लिए चयनित किए गए हैं। बचपन से प्रतिभाशाली छात्र, गोल्डमेडलिस्ट, उत्कृष्ट शिक्षक, अनुशासित, व्यवस्थित और नवाचारों के लिए सदैव समर्पित शिक्षक को राज्यपाल पुरस्कार प्रदान किया जाना बड़ा ही गौरवशाली क्षण है। आने वाले 5 सितंबर 2027 को शिक्षक दिवस पर रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर सम्मान प्राप्त करेंगे। पूरा परिवार गोल्ड मेडलिस्ट है। धार्मिक, सामाजिक व सेवा कार्यों में रत रहने वाले, बच्चों की शिक्षा में मगन होकर काम करने वाले जुनूनी व्यक्तित्व की एक असाधारण उपलब्धि है। उनके इस उपलब्धि पर मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहीरे, बीईओ मनीषा पाटले, बीआरसी दयाराम साहू, प्राचार्य दीपक ध्रुव, संकुल समन्वयक रामकुमार साहू, प्रधानपाठक आत्माराम कश्यप सहित शिक्षक राकेश पांडेय, राजकुमार कश्यप, पुष्पा चतुर्वेदी ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आपको बता दें कि शिक्षक उमाशंकर सिंह राजपूत की उपलब्धियों का सफर भी बेहद प्रेरणादायक रहा है। सन 2016 में बिलासपुर विश्वविद्यालय से एम.ए. संस्कृत में टॉप टेन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था। सन 2020 में कोरोना महामारी के दौरान, जब विद्यालय बंद थे और बच्चे अपने घरों में रहने को मजबूर थे, उस समय विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने तथा उनके भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से ऑनलाइन “प्रतिभा पहचानो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अभिनव एवं उत्कृष्ट पहल के लिए उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू द्वारा सम्मानित किया गया। सन 2025 में, शिक्षा के रूप में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा उन्हें वीर महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं सन 2026 में समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षा, समाजसेवा, नवाचार और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान के लिए इन्हें अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल, विकासखंड लोरमी और पूरे मुंगेली जिले के लिए गौरव का विषय है।

Leave Your Comment

Click to reload image