छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर में तीज महोत्सव की धूम, स्निग्धा शर्मा बनीं तीज सुंदरी

 रायपुर । वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद की ओर से वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फोक एवं क्लासिकल नृत्य के साथ तीज सुंदरी प्रतियोगिता हुई।


कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी दीप्ति दुबे और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय अतिथि के रूप में शामिल हुईं। निर्णायक मंडल में डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी और नृत्य शिक्षिका उषा शर्मा रहीं।

नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
एकल नृत्य में सरोज शर्मा प्रथम और सोनम राय द्वितीय रहीं। युगल नृत्य में वंशिका ठाकुर-स्तुति शुक्ला प्रथम तथा सीमा-अभिलाषा द्वितीय रहीं। समूह नृत्य में महिषासुर मर्दनी ग्रुप प्रथम और पंजाबी वुमेन वेलफेयर सोसायटी ग्रुप द्वितीय रहा।

स्निग्धा शर्मा बनीं तीज सुंदरी
तीज सुंदरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैंपवॉक के साथ निर्णायकों के सवालों के जवाब दिए। स्निग्धा शर्मा विजेता और जसविंदर कौर उपविजेता रहीं। दोनों को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नमिता शर्मा, अरविंद ओझा, गुणानिधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, डॉ. सुनील ओझा, प्रीति मिश्रा, सुमन मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image