छत्तीसगढ़ / महासमुंद

सीईओ ने सुनी नागरिकों की मांग व समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

 महासमुन्द । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत की सीईओ अनुपमा आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवेदन से संबंधित विभाग को उसके निराकरण के निर्देश भी दिए। आज जनदर्शन में 55 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम चिंगरौद की भूपेश्वरी निषाद ने अपने 2 साल के बेटे के उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसी तरह ग्राम अठारहगुड़ी के लोगों ने सरपंच-सचिव के खिलाफ आर्थिक अनियमितता किए जाने की शिकायत की। ग्राम पचेड़ा की सरपंच ने गांव में पूर्व माध्यमिक शाला भवन निर्माण, सुभाष नगर महासमुन्द के दिव्यांग महेश राम साहू ने अपने बैटरी सायकल में नई बैटरी लगवाने, महासमुन्द नगरपालिका वार्ड 4 के पार्षद और वार्डवासियों ने वार्ड आम रास्ता से अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम मुड़ियाडीह खल्लारी के दिव्यांग पुनरा पटेल ने बैटरी सायकल दिलाने के लिए आवेदन किया। साथ ही जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने सभी आवेदको को सुनने के बाद आवेदनों को संबंधित विभाग को निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image