शदाणी सेवा मंडल के द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा
के षष्टम दिवस पर आज कथा व्यास पूज्य श्री ऋषिराज जी ने भक्ति और ज्ञान की अनंत ऊंचाइयों को हृदय की असीमित गहराइयों तक पहुँचा कर ,सबको आत्म विभोर कर दिया। भक्ति और ज्ञान का मिलन ऐसा हुआ मानो सागर के दोनों तट विलीन हो गए हो ,आनंद के सागर मे भक्त और भगवान् एक हो गए हो।
पूज्य श्री ऋषिराज जी ने अपनी पवित्र वाणी से कृष्ण प्रेम रास लीला से पुष्पांजलि प्रांगण मे रोमांच ,प्रेम और भक्ति का त्रिवेणी संगम फिरसे जीवंत कर दिया । पूज्य जी ने कहा कि हमें कर्मनिष्ठ, ज्ञाननिष्ठ और भक्ति निष्ठ होकर प्रभु परमात्मा की आराधना करनी चाहिए। आज ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाए गए। सभी श्रद्धालुओं ने आज रास लीला का आनंद लिया और पुष्पांजलि प्रांगण मे ही वृंदावन की अद्भुत अनुभूति होने लगी।
आज की कथा के मुख्य यजमान श्री सुरेश लालवानी, नंदलाल, राकेश लालवानी परिवार एवं अमित साहेबानी, संदीप साहेबानी परिवार ने अपने पूर्वजों की आत्मिक शांति के लिए पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना मे भिलाई से श्री बादल मल मेघवानी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
आज की कथा मे मुख्य रूप से विशिष्ट श्रोता के रूप मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने सुश्री रंभा दीदी एवं अंजलि दीदी, भ्राता चैतराम ने शिरकत की। अपने सारगर्भित उद्बोधन मे बहन रंभा दीदी ने कहा की इस संसार के भव सागर को पार करना है तो आध्यात्म के ज्ञान सागर मे उतरना होगा एवं भागवत कथा का श्रवण करने वालों को जन्म जन्मांतर तक प्रतिफल मिलेगा। कथा मे नाँदगाव टाईम्सके संपादक श्री अशोक पांडे एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना पांडे का पूज्य ऋषिराज जी ने सम्मान किया। कथा मे श्री श्याम चरण गुप्ता, श्री गौरीशंकर गुप्ता, जय खंडेलवाल, कल्पेश भीमज्यानी, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार से श्रीमती बोहिता वरु, कपिल वरू, श्री राकेश शर्मा जी एवं बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भारत की सनातन आध्यात्मिक चेतना को आत्मसात किया।
उक्त जानकारी जीवन नवलानी एवं अंब्रिक मोटलानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे दी।