जिले के प्रभारी मंत्री श्री बघेल कल लेंगे सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक
रायपुर, 11 सितम्बर 2026
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 12 सितंबर, शनिवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के विश्राम गृह में संगठन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिला अधिकारियों की सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक लेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री बघेल सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर निवास से गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12:00 बजे से सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत वे दोपहर 2:30 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।