छत्तीसगढ़ / कोरिया

कोरिया : राधेश्याम को मिला दैनिक उपयोग के लिए जल, खेतों की सिंचाई से दोहरा लाभ

 पहले सिर्फ दैनिक उपयोग के लिए जल की समस्या से जूझ रहे एक किसान परिवार को कूप निर्माण की मदद से दोहरा लाभ होने लगा है। पहले केवल दैनिक निस्तार के लिए राधेष्याम के परिवार को अपने घर से दूर जाकर पानी लाना पड़ता था ऐसे मे ंसिंचाई की सुविधा के लिए तो वह सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन मनरेगा के तहत हितग्राही मूलक कूप निर्माण कार्य से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आ गया है। अब उनके पास भरपूर मात्रा में जल उपलब्ध है जिससे उनकी दैनिक समस्या का निराकरण हुआ है और वह अपनी बाड़ी में भरपूर फसलें ले रहे हैं।

जलसंकट थी समस्या
कोरिया जिले के ग्राम पंचायत कैलाशपुर के आश्रित ग्राम ओरगईं में रहने वाले राधेश्याम साहू का परिवार जलसंकट से जूझ रहा था। उनके पास कोई जलसंसाधन ना होने से वह अपने घरेलू उपयोग और पेयजल के लिए भी घर से दूर एक हैंडपंप पर आश्रित थे। ऐसे में उनके घर के पास लगी लगभग एक एकड़ की बाड़ी भी बंजर पड़ी रहती थी। उससे यह परिवार कोई लाभ नहीं ले पाता था। ऐसे में मनरेगा के तहत बने कूप ने उनके जीवन में बदलाव की राह बना दी।

गहरे कूप में भरपूर जल
हितग्राही श्री राधेष्याम के आवेदन पर ग्राम पंचायत द्वारा उनके निजी भूमि में एक कूप निर्माण कार्य को प्रस्तावित किया गया। प्रषासकीय स्वीकृति के बाद लगभग ढाई लाख रूपए की लागत से राधेश्याम के बाड़ी में एक गहरे कुंए का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया। समय-सीमा में कार्य पूर्ण होने से अब राधेष्याम के पास भरपूर जल है। इसका वह दैनिक जीवन में नियमित उपयोग कर रहे हैं।

जलसंसाधन से सिंचाई की सुविधा
कूप निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद से इस गहरे कुंए में भरपूर जलभराव है। राधेष्याम ने बताया कि अब वह अपने बाड़ी में अलग-अलग फसलें ले रहे है। सिंचाई की सुविधा मिल जाने से उन्होने अपने चार एकड़ खेतों के लिए धान की नर्सरी समय पर लगाई और इस साल उनकी धान की फसल से बंपर पैदावार की उम्मीद है। अब वह अपने खेतों में रबी की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं। एक संसाधन ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि राधेश्याम साहू जैसे किसानों की सेवा करने और विकसित भारत की संकल्प को पूरा करने में मदद मिल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image