कोंडागांव : अधिकारों से परिचित हुए विद्यार्थी, हंगवा के स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर
विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से आज दिनांक 15 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हंगवा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
शिविर में प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेंद्र कुमार भट्ट ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव सहित अन्य कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को कानून के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (छ।स्ै।) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (ै।स्ै।) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को जरूरतमंद व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार सिंह, अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध, लोकेश कुमार यादव एवं वासुदेव मरकाम सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।