छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

लखोली में सेवा संकल्प अभियान तहत सभी बूथों में जले आशीर्वाद के दीप

 प्रधानमंत्री मोदी जी के अटूट संकल्प सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्षद गिरिजा संतोष निर्मलकर के आतिथ्य में हुआ आयोजन

राजनांदगांव। शहर के लखोली वार्ड नंबर 32 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले राहुल नगर, विकास नगर एवं राजीव नगर के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जगह-जगह आशीर्वाद के दीप जलाए।
   मुख्य कार्यक्रम विकास नगर के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ, जहां पार्षद निर्मलकर के निर्देशन एवं बूथ के नवनियुक्त अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, विनोद कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं वार्ड के प्रबुद्ध जनों ने आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र हित के लिए निरंतर सेवा कार्य करने की कामना की।
  इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री अर्जुन लाल जायसवाल, उर्दू अकादमी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन अकरम कुरैशी, अशोक डागा, मिथिलेश्वरी वैष्णव, देवेन्द्र मिरानी, सूर्यकांत गुप्ता, कन्हैया लाल सिन्हा, भागवत प्रसाद शिवारे, अभिषेक मिश्रा, संतोष निर्मलकर,राम अवतार साहू, पालेश्वर वैष्णव, प्रियंक यदु, विनोद कश्यप, शत्रुघ्न लाल साहू, नरेश पाल, संतोष गुप्ता, भूमिका साहू, जान्हवी निर्मलकर एवं तरुण निर्मलकर आदि नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave Your Comment

Click to reload image