बदलाव की कहानी सफलता की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: धुएं से मुक्ति, स्वच्छ रसोई की ओर बढ़ता परिवार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना बनी फूल कुमारी के परिवार के लिए बदलाव की नई शुरुआत
एमसीबी/19 सितंबर 2026

ग्राम भल्लौर, तहसील मनेंद्रगढ़, जिला एमसीबी की रहने वाली फूल कुमारी के परिवार के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना बदलाव की एक नई शुरुआत लेकर आई है।
आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण फूल कुमारी को पहले खाना बनाने के लिए लकड़ी और पारंपरिक चूल्हे का सहारा लेना पड़ता था। लकड़ी जुटाने में समय और मेहनत लगती थी तथा चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण रसोई का वातावरण भी असुविधाजनक रहता था।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने के बाद फूल कुमारी के परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया। अब उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने में समय नहीं लगाना पड़ता। गैस चूल्हे पर भोजन आसानी से और कम समय में तैयार हो जाता है।
फूल कुमारी बताती हैं कि पहले धुएं से भरी रसोई में खाना बनाना मुश्किल लगता था, लेकिन अब स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलने से रसोई का वातावरण पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो गया है। इससे उनके समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है और वह बचा हुआ समय परिवार तथा अन्य घरेलू कार्यों में लगा पा रही हैं।
फूल कुमारी ने जताया आभार
“उज्ज्वला योजना से मुझे केवल गैस कनेक्शन नहीं मिला, बल्कि मेरे रोजमर्रा के जीवन में सुविधा और समय की बचत भी हुई है। अब खाना बनाना पहले से आसान हो गया है और मेरी रसोई भी अधिक स्वच्छ एवं सुविधाजनक हो गई है।”
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से फूल कुमारी जैसे परिवारों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलना उनके जीवन में सुविधा और बदलाव का उदाहरण है। धुएं से मुक्ति, समय की बचत और स्वच्छ रसोई की ओर बढ़ता कदमकृयही उज्ज्वला योजना की सार्थकता है।