छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए प्रतिष्टियां 30 सितम्बर तक

 राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्योत्सव 2026 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। दानशीलता, सौहाद्र्र एवं अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए इच्छुक व्यक्ति या संस्था निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां 30 सितम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव कम्पोजिट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 5 में प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Leave Your Comment

Click to reload image