छत्तीसगढ़ / मुंगेली

विद्युत व्यवस्था में बड़ी सौगात नवीन ग्रामीण जोन की मंजूरी

लोरमी -   उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अरुण साव के प्रयासों से लोरमी क्षेत्र को विद्युत व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। लोरमी में नवीन ग्रामीण विद्युत जोन बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही अब लोरमी क्षेत्र में दो विद्युत जोन कार्यशील होंगे, जिसमें लोरमी ग्रामीण जोन एवं लोरमी नगर जोन शामिल हैं। नवीन ग्रामीण जोन के गठन से लोरमी विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था का संचालन और प्रबंधन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। वहीं नगर क्षेत्र के लिए लोरमी नगर जोन अलग से कार्य करेगा। इससे ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण में तेजी आने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होगी। नवीन लोरमी ग्रामीण जोन की स्वीकृति के साथ ही दोनों जोन के लिए कर्मचारियों के पदों की भी पृथक-पृथक स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे विद्युत विभाग को दोनों क्षेत्रों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होंगे और बिजली से जुड़े कार्यों की निगरानी एवं संचालन को बेहतर ढंग से किया जा सकेगा। क्षेत्रवासियों के अनुसार लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में अलग विद्युत जोन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे लोरमी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Leave Your Comment

Click to reload image