छत्तीसगढ़ / जशपुर

प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल हनुमान टेकड़ी

 कुनकुरी में आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दीप प्रज्वलन एवं प्रसाद अर्पण का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं नगर पदाधिकारियों के सहयोग व सहभागिता से आयोजित किया गया। हनुमान टेकड़ी व्यवस्था समिति और नगरीय प्रशासन के सहयोग से मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए गए और प्रसाद अर्पित किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम को सफल बनाया। हनुमान टेकड़ी व्यवस्था समिति कुन्कुरी की ओर से सभी सहयोगियों व नगरवासियों का हार्दिक आभार।

Leave Your Comment

Click to reload image