पेटेश्री में सुमन ग्राम संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
राजनांदगांव। ग्राम पेटेश्री में बिहान अंतर्गत सुमन ग्राम संगठन का ग्राम संगठन स्तरीय वार्षिक अधिवेशन (आमसभा) रविवार 20 सितंबर को साहू भवन के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की महिला समूहों की पदाधिकारी, पंच, बैंक सखी, पशु सखी, उद्योग सखी, सक्रिय महिलाएं तथा ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
अधिवेशन में महिला समूहों के माध्यम से संचालित गतिविधियों, संगठन के कार्यों तथा महिलाओं की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सिन्हा समाज महिला मंच की जिलाध्यक्ष निर्मला सिन्हा, साहू समाज अध्यक्ष रामविलास साहू, पंच उमेश साहू, महिला पंच ऊषा साहू, सुरेखा साहू बैंक सखी, तरुण कनौजे क्रेडर, वंदना साहू एवं नेमा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मातृभूमि संकुल संगठन की अध्यक्ष पुष्पा चंद्रवंशी, सचिव एवन साहू एवं कोषाध्यक्ष लक्ष्मी साहू सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। वहीं सुमन ग्राम संगठन से अध्यक्ष एवन साहू, सचिव अहिल्या निषाद, कोषाध्यक्ष नेमिन सिन्हा, पशु सखी सुषमा साहू, सक्रिय महिला राधिका साहू, उद्योग सखी रानी सिन्हा तथा ग्राम संगठन की अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पुष्पा साहू, प्रीती साहू, रमिता बंजारे, सरिता यादव, ममता निषाद, सेवती निषाद, शीतल चंदेल, राधिका निषाद सहित पंच एवं ग्राम के विभिन्न महिला समूहों की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। अधिवेशन के दौरान महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी और सामुदायिक स्तर पर उनके योगदान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पेटेश्री में सुमन ग्राम संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न महिला मंच सिन्हा समाज जिलाध्यक्ष निर्मला सिन्हा शामिल हुईं