IFMIS Next Gen सिस्टम में ऑफिस एडमिन मॉड्यूल की ऑनबोर्डिंग 25 सितंबर तक अनिवार्य
महासमुंद, 22 सितंबर 2026
वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों को IFMIS Next Gen सिस्टम में ऑफिस एडमिन माॅड्यूल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनबोर्ड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके परिपालन में जिले के सभी कार्यालय प्रमुख एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय चैधरी ने बताया कि जिले के जिन शासकीय कार्यालयों को उनके संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अभी तक IFMIS Next Gen सिस्टम में ऑफिस एडमिन मॉड्यूल में ऑनबोर्ड नहीं किया गया है, ऐसे सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं डीडीओ तत्काल वित्त विभाग द्वारा जिले के लिए नामांकित डिस्ट्रिक्ट एडमिन श्री देवेन्द्र कुमार बाम्बोडे, सहायक कोषालय अधिकारी तथा श्री देवेन्द्र ध्रुव, सहायक ट्रेनर से संपर्क कर अपने कार्यालय की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
वित्त विभाग द्वारा IFMIS Next Gen सिस्टम में ऑफिस एडमिन मॉड्यूल में ऑनबोर्डिंग की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए अंतिम समय-सीमा 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। जिले के सभी संबंधित कार्यालयों को उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।