छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सेवा संकल्प अभियान : डांडगांव जलाशय में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

 अम्बिकापुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी से स्वच्छता एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को जल संसाधन विभाग, संभाग क्रमांक-1 अम्बिकापुर द्वारा डांडगांव जलाशय में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए जलाशय परिसर की साफ-सफाई की और जल संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।

श्रमदान से की जलाशय परिसर की साफ-सफाई : 

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर डांडगांव जलाशय परिसर में साफ-सफाई की। जलाशय एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जलाशयों की नियमित साफ-सफाई, उनके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के महत्व की जानकारी दी गई।

जल संरक्षण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका : 

इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने, उपलब्ध जल स्रोतों को संरक्षित रखने तथा जलाशयों की स्वच्छता में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने और जल संसाधनों के संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-1, अम्बिकापुर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image