ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का 24 सितम्बर को होगा निरीक्षण
सक्ती, 22 सितम्बर 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाऊस का त्रैमासिक निरीक्षण 24 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे राजनैतिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्व संबंधितों को निरीक्षण में उपस्थित होने का आग्रह किया है।