कुलगोत्राचार्य महर्षि काश्यप के जयंती पर जुटे वैश्य केरशवानी समाज
मुंगेली |
2026-09-23 18:06:09
कुलगोत्राचार्य महर्षि काश्यप के जयंती पर जुटे वैश्य केरशवानी समाज
लोरमी-केशरवानी वैश्य समाज द्वारा महर्षि श्री काश्यप जयंती समारोह में विविध कार्यक्रम आयोजन कर कुलगोत्राचार्य का पूजन अर्चन किये।
केशरवानी वैश्य नगर सभा के तत्वावधान में विगत 21 सितम्बर को महर्षि कश्यप जयंती समारोह का भव्य आयोजन नगर सीता पैलेस में किया गया।
केशरवानी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रत्नमणी केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाज के वेलफेयर सोयायटी से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के पढ़ाई एवँ वैवाहिक में उपयोग किया जा रहा है। वेलफेयर उपयोगी साबित हो रहा है।
इससे पहले महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पूजन मुख्य अतिथि रत्नमणि केशरवानी एवं विशिष्ट अतिथि शिव कुमार केशरवानी एवं रामकुमार केशरवानी,नूतन गुप्ता पत्रकार एवं समाज के सभी लोगो द्वारा किया गया।
तत्पश्चात केशरवानी वैश्य महिला सभा एवं बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति महामंत्री कविता केशरवानी एवं सांस्कृतिक सचिव सारिका गुप्ता के नेतृत्व में दी गई। अतिथियों ने समाज के शिक्षकों को श्रीफल गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया।
केशरवानी वैश्य नगर सभा के अध्यक्ष परमेश्वर गुप्ता ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया,वहीं महिला सभा अध्यक्ष मिथिला केशरवानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए मंच को संबोधित किया।
उक्त अवसर पर समाज के समस्त पदाधिकारी यथा कोषाध्यक्ष संदीप केसरवानी, प्रेस क्लब सचिव नूतन गुप्ता , संयोजक विकास (विक्की) केसरवानी, सभा अध्यक्ष देवेंद्र केसरवानी, परमानंद केशरवानी, शुभम गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रदेश महिला सभा सदस्य श्वेता केशरवानी, शिक्षिका अल्का गुप्ता, प्रेमप्रकाश गुप्ता, मनोज केशरवानी, आकाश केशरवानी,संजू गुप्ता, नन्दकिशोर गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री आनंद गुप्ता एवँ ने किया।