छत्तीसगढ़ / कोरिया

’वर्षों से काबिज जमीन को मिला पट्टा’ : भूस्वामित्व योजना से हंसलाल साहू को मिला 5 डिसमिल भूमि का अधिकार’

 कोरिया । ग्राम अंगा निवासी हंसलाल साहू कृषि मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। लंबे समय से उनके परिवार का जमीन से जुड़ाव रहा, लेकिन भूमि का पट्टा उपलब्ध नहीं होने के कारण अधिकार का स्पष्ट दस्तावेज उनके पास नहीं था।

भूस्वामित्व योजना के अंतर्गत हंसलाल साहू एवं कैलाशबती साहू को 5 डिसमिल जमीन का पट्टा प्राप्त हुआ। 80 वर्ष से अधिक समय से काबिज भूमि का पट्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नीति के तहत प्राप्त हुआ है।

हंसलाल साहू के लिए पट्टा मिलना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब उनके परिवार के पास जमीन से संबंधित अधिकार का सरकारी दस्तावेज मौजूद है। कृषि मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण करने वाले हंसलाल के लिए यह दस्तावेज भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ाने वाला है।

वे बताते हैं कि ‘लंबे समय से जिस जमीन पर परिवार काबिज रहा, उसका पट्टा मिलने से उन्हें संतोष है। जमीन का दस्तावेज मिलने से परिवार को अपने अधिकार की स्पष्ट पहचान मिली है।‘ हंसलाल साहू ने भूस्वामित्व योजना से लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से काबिज जमीन को जब दस्तावेजी पहचान मिली, तो परिवार के लिए यह अधिकार और भरोसे का आधार बन गया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image