पुरूर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के बिकी पर की गई कार्यवाही
बालोद |
18-Mar-2024
आरोपी द्वारा घुम-घुम कर करता था मादक पदार्थ गांजा की बिक्री
बालोद। पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में और आसपास के क्षेत्रों में घुम-घुम कर अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी तुकेश मरकाम को पुरूर पुलिस ने किया गया गिरफ्तार। जिला पुलिस से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि घटना में एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में सीलबंद कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 03.090 किग्रा व सफेद रंग की कपडे का थैला, प्लास्टिक की झिल्ली एवं कागज सीलबंद कुल वजनी 150 ग्राम एवं आरोपी के कब्जे से 800/ रूपये कुल जुमला किमती 30,800 रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी ने अपना नाम आरोपी तुकेश मरकाम पिता भुखन मरर्काम उम्र 32 वर्ष जाति गोड़ साकिन कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छत्तीसगढ़) का होना बताया। बता दें कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एसआर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था कि दिनांक 17 मार्च 2024 के 11.00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम कनेरी, मनेरी पारा में लुकेश मरकाम अपने घर के सामने एक सफेद रंग के कपडे के थैला में गांजा रखा है व गांजा का पुडिया बना-बना कर बेच रहा है। हमराह स्टाफ ने रवाना होकर ग्राम कनेरी, मनेरी पारा पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति अपने घर के पास बैठा है बाजू में सफेद रंग का कपडे का थैला रखा हुआ है। अचानक पुलिस को देखकर हडबडाकर भागने की कोशिश किया जिसे हमराह स्टाफ के द्वारा तत्काल पकडा गया।
पकडे जाने पर उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम लुकेश मरकाम पिता भूखन मरकाम उम्र 32 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छत्तीसगढ़) का रहने वाला बताया। उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताया। जिसे पुडिया बनाकर विक्रय करना बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में सीलबंद कुल वजनी मादक पदार्थ गांजा 03.090 किग्रा व सफेद रंग की कपडे का थैला, प्लास्टिक की झिल्ली एवं कागज सीलबंद कुल वजनी 150 ग्राम एवं आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 800 रूपये कुल जुमला किमती 30,800 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 46/24 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी लुकेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अजय शंकर अविनाशी, आरक्षक लिखन कुमार साहू, आरक्षक सुरेश पटेल, आरक्षक रूपेश चौरे, आरक्षक महेन्द्र जैन, आरक्षक किशोर साहू, आरक्षक गुणेश यादव, आरक्षक कुलदीप नागवंशी तथा आरक्षक छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।