छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

मुख्यमंत्री साय के आतिथ्य में 7 से 8 अक्टूबर को रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में होगा आयोजित

 गरियाबंद,। /छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में लगभग 8 हजार रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।

जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन पोर्टल ई-रोजगार सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर रोजगार पंजीयन के साथ रोजगार मेले के लिए भी पंजीयन कराना आवश्यक है। जिन आवेदकों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेज, अंकसूची, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर रोजगार मेले में उपस्थित होकर निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद से संपर्क किया जा सकता है।

Leave Your Comment

Click to reload image